सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
09-Dec-2025 07:46 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के कोतवाली इलाके में मंगलवार को डाकबंगला चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला और कोतवाली थाने की SI कुमारी पल्लवी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। करीब 30 मिनट तक चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना तब शुरू हुई जब डाकबंगला चौराहे से एक पुलिस की गश्ती गाड़ी रॉन्ग साइड से प्रवेश कर रही थी। गाड़ी में SI कुमारी पल्लवी मौजूद थीं। रॉन्ग साइड से पुलिस वाहन आते देख एक महिला नाराज हो गई। वह अपनी गाड़ी रोककर सीधे पुलिस वाहन तक पहुंची और SI पल्लवी से इस गलत दिशा में आने को लेकर सवाल-जवाब करने लगी।
दोनों के बीच काफी देर तक हॉट टॉक होती रही। महिला लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाती रही। उसने कहा कि “यह क्या तरीका है? प्रशासन की गाड़ी है, तो क्या आप गलत दिशा में घुसेंगी? अगर एक आम आदमी ऐसा करता तो आप कार्रवाई करतीं। आपकी गलती से अगर हादसा हो जाता, तो जिम्मेदारी कौन लेता?”
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस महिला को थाने लेकर आई। थाने में महिला और SI पल्लवी दोनों की बात सुनी गई। उपस्थित अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद महिला थाने से लौट गई। फिलहाल, इस मामले में न तो महिला ने और न ही पुलिस ने किसी तरह का आवेदन दिया है। पुलिस ने विवाद को समझा-बुझाकर समाप्त कर दिया है।