BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
28-Feb-2026 12:38 PM
By FIRST BIHAR
Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान पटना कॉलेज में सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने बैलेट पेपर में नाम गलत छपे होने का आरोप लगाया।
रिंकल यादव का कहना है कि उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार में अपना नाम ‘रिंकल यादव’ इस्तेमाल किया, लेकिन मतपत्र में उनका नाम ‘रिंकल कुमार’ छापा गया है। विरोध में उन्होंने पटना कॉलेज के कमरा नंबर 5 में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। इस विवाद के कारण पटना कॉलेज में करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बैलेट पेपर पर पेन से नाम में सुधार किया जाए। हालांकि, पटना कॉलेज से निकलने के बाद उम्मीदवार अन्य बूथों पर भी विरोध जताने पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने बैलेट पेपर में नाम की गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे बीएन कॉलेज पहुंचे और वहां भी बैलेट पेपर फाड़ने की घटना सामने आई।
सुबह के समय मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 11 बजे तक पटना वीमेंस कॉलेज में सर्वाधिक 32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना लॉ कॉलेज में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, आर्ट्स कॉलेज में 18 प्रतिशत, कॉमर्स कॉलेज में 13 प्रतिशत, पटना कॉलेज में 16 प्रतिशत और पटना साइंस कॉलेज में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।
बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।