BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
05-Sep-2025 03:42 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शुक्रवार को एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां काम कर रहे लोग जान बचाकर इधर- उधर भागने लगे। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से ही दिख रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने खुद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल था। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकर की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की तो खबर नहीं है लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। लाखों रूपए की क्षति का अनुमान है हालांकि फिलहाल इसका आकलन नहीं किया गया है। फिलहाल हालात काबू में हैं। इस दौरान 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।