पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?
30-Dec-2019 09:57 AM
PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ में राजीव नाम के युवक की सुसाइड की जांच शुरू हो गई है. गर्लफ्रेंड के सामने गोली मारकर सुसाइड केस की तफ्तीश पुलिस जोरशोर से कर रही है. पुलिस ने इस मामले में राजीव के दोस्त और कई रिश्तेदार से पूछताछ की. पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं.
जांच में ये पता चला है कि कुछ महीने पहले ही राजीव ने 60 लाख रुपये की जमीन बेची थी. अपने तीन भाईयों के साथ बंटवारे के बाद राजीव के खाते में 20 लाख रुपये आए थे. जिससे राजीव ने एक स्कॉर्पियो खरीदी थी साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को एक स्कूटी भी गिफ्ट की थी और दो लाख रुपये कैश भी दिये थे.
कुछ दिन बाद जब राजीव को अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई के बारे में पता चला तब वो हैरान रह गया. राजीव की प्रेमिका का किसी और युवक से संबंध था. इसकी भनक जब राजीव को लगी तो वो अपने पैसे उससे वापस मांगने लगा. जिसके बाद से वो बेहद परेशान चल रहा था. पुलिस युवक के मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है. पुलिस को अगर ठोस साक्ष्य मिले तब राजीव की गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं इस मामले में राजीव के भाई ने एसकेपुरी थाने में अपने भाई की गर्लफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है.