ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Patna Student Protest: पटना में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतरे, TRE-4...

Patna Student Protest: पटना में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतरे, TRE-4 की परीक्षा जल्दबाजी में करा रही है सरकार

Patna Student Protest: पटना में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। TRE-4 परीक्षा से पहले STET आयोजित करने की मांग को लेकर छात्र आक्रोशित हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

07-Aug-2025 12:37 PM

By First Bihar

Patna Student Protest:पटना में एक बार फिर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। TRE-4 परीक्षा से पहले STET (State Teacher Eligibility Test) आयोजित करने की मांग को लेकर छात्र आक्रोशित हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि बिना STET के TRE-4 परीक्षा कराना केवल एक छलावा है, जिससे योग्य अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं।


प्रदर्शन की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय के पास से हुई, जहां छात्र हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। इन तख्तियों पर “पहले STET, फिर TRE” जैसे संदेश लिखे थे। इसके बाद छात्रों ने भिखना पहाड़ी से मार्च शुरू किया और गांधी मैदान होते हुए डाकबंगला चौराहा और मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि सरकार TRE-4 की परीक्षा जल्दबाजी में करा रही है, जबकि अब तक STET परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। ऐसे में हजारों योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। छात्रों ने सवाल किया कि अगर सरकार को ये प्रदर्शन और भीड़ दिखाई नहीं देती, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है।


छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस-प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान, डाकबंगला और सचिवालय मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। पुलिस की ओर से छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए कहा गया है और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।


यह आंदोलन कई छात्र संगठनों के आह्वान पर हो रहा है। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया नहीं चला रहा और यह बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है। कई बार मांगें रखने के बावजूद STET की परीक्षा को प्राथमिकता नहीं दी गई है। अब तक राज्य सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रदर्शन पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द STET की तिथि घोषित की जाए और उसके बाद ही TRE-4 परीक्षा कराई जाए।