ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो

Home / bihar / Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा...

Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

Patna News: पटना स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 51 प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। हेल्प बटन दबाते ही सिग्नल सीधे ICCC कंट्रोल रूम पहुंचता है और तुरंत पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की मदद उपलब्ध कराई जाती है।

15-Feb-2026 08:28 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार में नागरिकों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ स्मार्ट सिटी ने भी आसान सुविधा उपलब्ध कर दिया है। जिसमें राजधानी समेत अन्य शहरों में रहने वाले इमरजेंसी कॉल बॉक्स पर जाकर एक बटन दबाने से हर तरह की मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। 


स्मार्ट सिटी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुरूआती फेज में पटना में लगाये गये 51 इसीबी मशीन में से 49 इसीबी मशीन अब भी नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह से वर्किंग है। मात्र दो उत्तरी एयरपोर्ट व रेलवे कॉलोनी अस्पताल के पास लगे इसीबी मशीन प्रगति कार्य के कारण बाधित हो गयी है। जो जल्द ही फिर से चालू कर दी जायेगी। 


इमरजेंसी कॉल बॉक्स यानि शहर में स्थापित एक आधुनिक सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन परिस्थितियों के लिए तैयार की गई है, जब व्यक्ति के पास मोबाइल फोन उपलब्ध न हो, नेटवर्क की समस्या हो, या अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाए जिसमें तुरंत सहायता की आवश्यकता हो। 


इमरजेंसी कॉल बॉक्स सीधे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े होते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति बॉक्स पर लगे हेल्प बटन को दबाता है, तुरंत कंट्रोल रूम में सिग्नल पहुंचता है और वहां तैनात ऑपरेटर से दो-तरफा यानि टू-वे ऑडियो संवाद शुरू हो जाता है। ऑपरेटर संबंधित व्यक्ति की स्थिति और समस्या को समझकर तुरंत निकटतम पुलिस पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस सेवा या फायर ब्रिगेड को सूचित करता है।


बता दें कि पटना स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 51 महत्वपूर्ण जगहों पर इसीबी मशीन को इंस्टॉल किया गया है। मिलर स्कूल, एएन कॉलेज, अटल पथ गोलंबर, बाकरगंज, बाल्मिकी चौक, बेऊर मोड़, भट्टाचार्य चौक, भूतनाथ रोड, बु्द्धा कॉलोनी, चिल्ड्रेन पार्क, चितकोहरा, कोर्ट मोड़, दीघा-आशियाना, दिनकर चौक, जीपीओ, एक्जिबिशन रोड, गायत्री मंदिर, गोलघर के पास, हाईकोर्ट मोड़ समेत 51 जगहों पर इंस्टॉल किया जा चुका है।