ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / भाजपा सांसद के अजीबोगरीब बयान पर भड़के संजय यादव, कहा..तेजस्वी को ढाल बनाकर...

भाजपा सांसद के अजीबोगरीब बयान पर भड़के संजय यादव, कहा..तेजस्वी को ढाल बनाकर सम्राट चौधरी पर निशाना साध रहे रूडी

पटना के शंभू हॉस्टल में मेडिकल छात्रा के साथ हुई हैवानियत और मौत के बाद बिहार में उबाल है। राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

24-Jan-2026 04:00 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ हुई हैवानियत और बाद में उसकी मौत के मामले को लेकर पूरे बिहार में आक्रोश व्याप्त है। जहानाबाद की रहने वाली लड़की के साथ हुई इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लगातार विभिन्न जिलों में लोग सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना को लेकर अब विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है। राज्यसभा सांसद संजय यादव ने इसे लेकर बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संजय यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं और बेटियों के साथ रेप और हत्या की वारदातें हो रही है और अपराधियों पर कार्रवाई के बजाय सरकार बीस साल से कुंडली मारे बैठी है। पुलिस अपराध को रोक पाने में विफल साबित हो रही है, एक केस को सोल्व नहीं कर पा रही है। वही बिहार के नेता विधि व्यवस्था पर बात ही नहीं करते हैं।


दरअसल बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बीते दिनों मीडिया कर्मियों ने सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी से सवाल पूछा था तब उन्होंने जो जवाब दिया उसकी अभी तक हो रही है। बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं सत्ता पक्ष के नेता इसके लिए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बिहार में आपराधिक वारदातों के बढ़ने के पीछे के कारणों के बारे में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जो कुछ बताया उसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार ने बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार पर तेजस्वी यादव द्वारा लगातार किये जा रहे हमले को लेकर सवाल किया तो रूडी ने जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव थोड़े दिन के लिए बाहर गये हुए थे ना..जब तेजस्वी विदेश गये हुए थे तब उस समय बिहार में अपराध कम था लेकिन जब से वो लौटकर बिहार आए हैं अपराध बढ़ गया है। 


राजीव प्रताप रूडी के इस अजीबोगरीब बयान को लेकर राज्यसभा सांसद संजय यादव ने हमला बोला है। संजय यादव ने कहा कि बीजेपी और नीतीश सरकार तेजस्वी की उपस्थित और तेजस्वी नाम से डरे हुए हैं। तर्कसंगत बातें भी नहीं कर रहे हैं। तर्कसंगत बातें होती तो उसका जवाब भी दिया जाता। पूरी मिशिनरी जब चुनाव प्रबंधन कर सकते हैं। 35 दिनों में 41 हजार करोड़ वोट लेने के लिए महिलाओं के बीच जब बांट सकते हैं, अपराध पर लगाम क्यों नहीं लगा सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी से सरकार ने हाथ उठा दिया है। यदि आप विधि व्यवस्था को नहीं संभाल सकते हैं तो वो आप फेल्यूर है। राजीव प्रताप रूडी के बयान पर संजय यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नाम को ढाल बनाकर रूडी बिहार गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर हमला कर रहे हैं। संजय यादव ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। 


हम तो यह बात चुनाव से पहले से कहते आ रहे हैं कि बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली से कुछ नेता बिहार में आते हैं और जंगलराज को कोरी कल्पना की कहानी लोगों को सुनाते हैं और निवेशकों को बिहार से भगाने का काम करते हैं। ये लोग बिहार को बदनाम करते रहते हैं। सत्ता में बैठे नेता लोगों को वोट खरीद सकते हैं लेकिन क्राइम पर लगाम नहीं लगा सकते हैं। वोट लेने के लिए महिलाओं को 10 हजार बांट देते है लेकिन उनकी रक्षा की बात नहीं करते है। पुलिस अपराध को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। सत्ता में बैठे नेता विधि व्यवस्था पर बात नहीं करते हैं। महिलाओं और बेटियों के साथ रेप और हत्या हो रही है लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीस साल से ये लोग कुंडली मारे बैठे है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट