Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
29-Jan-2020 08:01 AM
PATNA: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है. शरजील इमाम को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है. इंडिगो की फ्लाइट 6E-687 से शरजील को दिल्ली ले जाया जा रहा है. 10 बजकर 45 मिनट पर शरजील की फ्लाइट दिल्ली लैंड करेगी. इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच, CISF, पटना पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच शरजील इमाम को महिला थाने से पटना एयरपोर्ट ले आई.
शरजील इमाम को रात भर पटना के महिला थाने में रखा गया. जहानाबाद कोर्ट में इमाम को पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस उसे सीधे पटना लेकर आई थी. जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद शरजील को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को दिया गया है. दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने कम्बाइंड ऑपरेशन में शरजील को उसके पैतृक गांव काको से अरेस्ट किया है. बिहार एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील को अरेस्ट किया गया है. दिल्ली पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया.
भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को पकड़ने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी