बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
28-Jul-2025 07:29 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली इलाके के डाकबंगला क्षेत्र में स्थित सम्राट होटल में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना के समय होटल में लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची। 5 घायल व्यक्तियों को तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान घबराहट में होटल के तीन लोगों ने ऊपरी मंजिल से खिड़की के रास्ते छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं।
कोतवाली के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने कमर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मिलकर तेज बारिश के बीच भी कड़ी मशक्कत की और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को बचाया।
घटना के समय कोतवाली की गश्ती गाड़ी इलाके से गुजर रही थी। गश्ती पर मौजूद अधिकारियों ने आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग और कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार को दी, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजित कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार, और गश्ती पदाधिकारी ज्योति बसु ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
दमकल विभाग के जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की बिल्डिंग को भी खाली कराना पड़ा। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है। फिलहाल मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुल मिलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
होटल के कर्मचारी नवनाथ मिश्रा के अनुसार, आग की शुरुआत होटल के नीचे स्थित मीटर रूम से हुई थी। होटल में कुल 15 कमरे हैं, जिनमें से 12 में रात बिताई जा रही थी। आग लगने के बाद लोग जल्दी-जल्दी बाहर भागे और कुछ ने खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की गहन जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।