ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / BIHAR: फ्रेंचाईजी देने के नाम पर 11.79 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने...

BIHAR: फ्रेंचाईजी देने के नाम पर 11.79 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने 4 लोगों को रांची से दबोचा

साइबर ठगों ने Burger King कंपनी की फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर पटना के एक कारोबारी से ₹11.79 लाख की ठगी कर ली। रांची में छापेमाारी कर 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। पकड़े गये इन चारों से पूछताछ जारी है।

31-Aug-2025 03:04 PM

By First Bihar

PATNA: साइबर अपराधी पूरे देश को जामताड़ा बनाने में लगे हैं। इनका नेटवर्क झारखंड के साथ-साथ बिहार तक फैला हुआ है। अन्य राज्यों में भी इनका नेटवर्क फैला हुआ है। ये लोगों से ONLINE ठगी के लिए रोज नया-नया तरीका आजमाता है। ऑनलाइन फ्रॉडिंग के नए-नए तरीके सामने आ भी रहे हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है।


जहां अब अपराधी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, मेल और नंबर डालकर लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं। ताज़ा मामला Burger King के नाम पर फ्रेंचाईजी दिलाने का मामला सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी से ₹11.79 लाख रुपये की ठगी की गयी है। 


पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है कि साइबर ठग गूगल पर कंपनी का नकली मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालते थे। संपर्क करने वाले शख्स से पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर सिक्योरिटी डिपॉजिट और अंत में फ्रेंचाईजी देने के नाम पर लाखों रुपये ठग लेते थे।


पटना पुलिस की विशेष टीम ने रांची में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन चारों की पहचान विकास कुमार, आकाश कुमार उर्फ लुडी, चंद्रपाल पटेल और मनीष कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से 07 मोबाइल और ₹16,100 कैश बरामद हुआ है।


जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह संगठित रूप से काम करता है और इसके तार कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके बैंक खातों को खंगालने में जुट गई है। पटना साइबर थाना के डीएसपी नीतीश चन्द्र धारिया ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि कंपनी का फ्रेंचाईजी देने के नाम पर एक कारोबारी से 11 लाख 79 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने ठग लिया। पटना पुलिस ने रांची से चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये चारों नवादा और नालंदा के रहने वाले हैं। फिलहाल इन चारों से पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर पूरे नेटवर्क को दबोचा जाएगा। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट