BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
15-Mar-2026 02:24 PM
By FIRST BIHAR
Ram Navmi 2026: बिहार की राजधानी पटना में इस साल रामनवमी का पर्व भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के 51 से अधिक मोहल्लों से आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्राएं निकलेंगी, जो अंततः पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर श्रीराम ध्वज अर्पित करेंगी।
श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन के निर्देशन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा की मौजूदगी में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करना था, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बैठक में शोभायात्रा के रूट प्लान, सुरक्षा और आयोजन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वर्ष पटना के 51 से अधिक मोहल्लों से झांकियां निकाली जाएंगी। ये शोभायात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों से शुरू होकर पारंपरिक मार्गों से गुजरेंगी और महावीर मंदिर पहुंचेंगी। हर झांकी के साथ भक्त रामधुनी पर झूमते नजर आएंगे और केसरिया ध्वज का नजारा अद्भुत होगा। डाकबंगला चौराहे पर समितियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा, जो पूरे उत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा।
रामनवमी के दिन डाकबंगला चौराहा पूरी तरह राममय हो जाएगा। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा विशेष मंच तैयार किया जाएगा, जहां हर मोहल्ले की झांकी और पूजा समितियों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम को साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तैयारी के साथ पटना में इस बार का रामनवमी उत्सव ऐतिहासिक और यादगार होने वाला है।