बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
27-Jul-2025 12:06 PM
By FIRST BIHAR
Patna Police News: बड़ी खबर राजधानी पटना के पुलिस महकमे से आ रही है, जहां पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने पांच थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है तो वहीं पांच थानों में नए थानेदारों को तैनात किया गया है। पटना एसएसपी कार्यालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
दरअसल, राजधानी पटना में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की भारी फजीहत भी हो रही है। ऐसे में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने पांच थानेदारों के बदल दिया है और पांच को लाइन हाजिर किया है।
एसएसपी ने पीरबहोर थाना, सुल्तानगंज थाना, चौक थाना, कंकड़बाग थाना और बेऊर थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेज दिया है तो वहीं इन सभी पांच थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी है और नए थानेदारों को जल्द से जल्द नए थानों में योगदान करने का निर्देश दिया है।