LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
17-Jan-2020 09:06 AM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की हवा निकलते देख बौखलायी बिहार पुलिस ने अपने ही घर पर रेड डाला. वर्दीधारी शराबियों की तलाश में सूबे के सभी पुलिस लाइन में एक साथ छापा मारा गया. छापेमारी की ख़बर मिलते ही पुलिस लाइन में खलबली मच गई. हैरान कर देने वाली बात ये है कि रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन में शराब की खाली बोतलें मिली हैं.
गुरुवार की देर रात पटना पुलिस लाइन में 30 बैरक और आवासीय परिसर के अलावा अन्य कई जगहों पर छापा मारा गया. रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन परिसर में दो दर्जन से ज्यादा शराब की खाली बोतलें मिली हैं. लेकिन जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से शराब की बोतलें मिलने की पुष्टि नहीं की है.
पुलिस मुख्यालय को पुलिस लाइन के अंदर शराब का स्टॉक रखने और कुछ पुलिसकर्मियों के शराब पीने की सूचना मिली थी. जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को रेड मारने का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस लाइन परिसर में सिपाहियों के आवासीय बैरक, ग्राउंड, मेस समेत कई जगहों को खंगाला गया. रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन से कोई भी शराबी पुलिसकर्मी नहीं पकड़ा गया, लेकिन पुलिस लाइन से दो दर्जन से ज्यादा शराब की खाली बोतलें मिली हैं.