ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Home / bihar / पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सघन वाहन जांच के दौरान 12 लाख कैश...

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सघन वाहन जांच के दौरान 12 लाख कैश बरामद, स्कूटी सवार युवक-युवती को पकड़ा

पटना के जेपी गंगा सेतु पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार युवक और युवती के सूटकेस से ₹12.01 लाख नकद बरामद किए। दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी गई है

29-Jan-2026 08:42 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के जेपी गंगा सेतु पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक और युवती के पास से बरामद सूटकेस से 12 लाख एक हजार रुपये कैश बरामद हुआ। दोनों को थाने पर लाया गया है। इसकी सूचना इनकम टैक्स के अधिकारियों को दी गयी है। 


पटना में बढ़ते अपराध को देखते हुए कई इलाकों में सघन वाहन जांच चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटना एसएसपी के निर्देश पर दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु पर भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। वाहन जांच में जुटे पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार युवक और युवती को रोका। पुलिस के रोकते ही दोनों घबरा गये। तभी पुलिस को शक होने लगा कि दाल में जरूर काला है। पुलिस ने उनके पास से बरामद सुटकेस को खोला तो उसमें से 12 लाख एक हजार रुपये बरामद हुआ। 


जब दोनों से पैसे के बारे में पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और थाने पर युवक युवती को लाया गया और पूछताछ की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को तत्काल इस बात की सूचना दी गई है, ताकि नकद राशि के स्रोत की जांच की जा सके।


पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामद नकदी के स्रोत, उद्देश्य एवं अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  दिव्याजलि जायसवाल ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग के सहयोग से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।