ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / Bihar News: पटना में 'शासन' को ठेंगा दिखा रहे डेवलपर्स ! 'मौर्य होम्स'...

Bihar News: पटना में 'शासन' को ठेंगा दिखा रहे डेवलपर्स ! 'मौर्य होम्स' के मालिक ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, 11 राउंड फायरिंग करने में 'ओनर-पार्टनर' व अन्य पर केस दर्ज, अब तक गिरफ्तारी नहीं....

पटना के नौबतपुर में मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान बिल्डर और उसके साथियों ने दिनदहाड़े 11 राउंड हवाई फायरिंग की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. मौर्य होम्स के मालिक व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

25-Mar-2025 02:05 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना में मौर्य होम्स के मालिक ने पुलिस को खुली चुनौती दी. दिन के उजाले में ताबड़तोड़ फायरिंग की. पटना से सटे नौबतपुर इलाके में मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान बिल्डर ने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की . बताया जा रहा है कि रायफल और पिस्टल से 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, पुलिस की फजीहत हुई. इसके बाद जांच की गई, वीडियो सही पाये जाने के बादमोर्य होम्स के मालिक, पार्टनर व अन्य के खिलाफ नौबतपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. हालांकि केस दर्ज पुलिस शांत बैठ गई है. तीन दिनों बाद भी कानून को दिन के उजाले में ठेंगा दिखाने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. सभी आरोपी फरार हैं.

22 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में युवक खुलेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहा था. वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। तस्वीर में मौर्य होम्स का बोर्ड दिख रहा था. वहीं पर एक शख्स हथियार से लैश होकर फायरिंग करते दिखाई पड़ रहा था. उसके पास बंदूक के साथ-साथ पिस्टल भी था. जिससे दनादन फायरिंग की जा रही थी. घटना को लेकर बताया गया कि मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी की गई। वायरल वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कम से कम 11 राउंड फायरिंग होगी. 

वीडियो सामने आने के बाद और मीडिया में खबर छपने के बाद पटना जिले के नौबतपुर थाने की पुलिस हरकत में आई. थाने के सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार मंडल के लिखित बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दर्ज केस में दरोगा ने कहा है कि 22 मार्च को उनके मोबाइल पर थाना अध्यक्ष ने वीडियो भेजा. जिसके सत्यापन का निर्देश दिया गया. वायरल वीडियो में एक छोटा और एक बड़ा हथियार से हवाई फायरिंग करते तस्वीर दिख रही थी. फायर किए जाने वाले स्थान पर मौर्य होम्स का बोर्ड लगा हुआ दिख रहा. साथ ही 15- 20 की संख्या में आदमी भी दिख रहे थे. इस आलोक में वायरल वीडियो का सत्यापन विश्वसनीय सूत्रों से किया गया. जिसमें पता चला कि यह वीडियो चिरौरा बधार स्थित मौर्य होम्स का है .दो दिन पहले भूमि पूजन के क्रम में मौर्य होम्स के मालिक वरुण कुमार कासिमचक दुल्हिन बाजार, उनके पार्टनर राजकुमार उर्फ निप्पू शर्मा दरियापुर थाना जानीपुर, प्रशांत कुमार चिरौरा नौबतपुर, सभी पटना जिले के हैं. साथ ही अन्य 15 20 अज्ञात लोगों की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग की गई. मौर्य होम्स के पास देखा कि 2 दिन पहले सीमेंट बालू पर मौर्य होम्स का बोर्ड लगा हुआ है. जिस पर एक मोबाइल नंबर भी अंकित है. साथ ही वहां पर पूजा- पाठ किया गया प्रतीत होता है. स्पष्ट होता है कि इन लोगों व अन्य 15-20 अज्ञात व्यक्तियों की मौजूदगी में छोटा और बड़ा हथियार से हर्ष फायरिंग की गई. साथ ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई. इसमें किसी की जान जा सकती थी.सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.