टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
22-Apr-2021 09:16 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में जबरदस्त हंगामा हुआ है. डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई की खबर सामने आ रही है. डॉक्टरों के साथ बदसलूकी के बाद मरीजों का इलाज ठप पड़ गया है. क्योंकि चिकित्सकों ने फिलहाल अस्पताल में काम को बंद कर दिया है.
गुरूवार को एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद पहली बार एक दिन में डेढ़ दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है. देर शाम एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि डॉक्टरों ने काम थप कर दिया. अब मरीजों के इलाज में काफी परेशानी हो रही है. डॉक्टर एक कमरे में बैठक कर मीटिंग कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टर आगे क्या कदम उठाएंगे, इसपर चर्चा हो रही है.
एनएमसीएच के डॉक्टर और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की शाम तक 17 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई की बात सामने आई है. जिसके बाद जूनियर डॉक्टर नाराज हैं. डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है.