बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
31-Aug-2025 06:15 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की पत्नी स्व. अलका रजक के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
जगदेव पथ के आरा गार्डेन स्थित आवास पर जाकर पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी स्व० अलका रजक के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० अलका रजक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधायक अनिल कुमार, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद चन्द्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



