कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
21-Apr-2025 12:21 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Patna NIT Student Suicide: राजधानी पटना में NIT के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। छात्र प्रशांत पाल लंबे समय से हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी से परेशान था। सुसाइड से पहले प्रशांत ने एक नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने बीमारी और जीवन से जुड़ी पीड़ा को बयां किया है।
पटना के बिहटा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में पढ़ने वाले थर्ड ईयर के छात्र प्रशांत पाल के सुसाइड से हड़कंप मच गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले प्रशांत की मौत ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरा कैंपस सदमे में है। प्रशांत कंप्यूटर साइंस का मेधावी छात्र था, लेकिन वह एक गंभीर बीमारी “हाइपरहाइड्रोसिस” से लंबे समय से जूझ रहा था।
इस बीमारी में हाथ-पैरों से असामान्य रूप से पसीना आता है, जिससे जलन और दर्द की स्थिति बनी रहती है। बीमारी के कारण उठते- बैठते समय या कोई भी काम करते समय पसीना आ सकता है। इस बीमारी के इलाज पर प्रशांत के परिवार ने 20 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिये लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मरने से पहले प्रशांत ने सुसाइड नोट में लिखा, “मेरी सारी समस्या और बीमारी का समाधान मौत है।” सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी नींद, पढ़ाई और भविष्य सब इस बीमारी की वजह से बर्बाद हो चुका है। उसने ये भी लिखा कि वह मिड सेमेस्टर से ही खुद को खत्म करने का निर्णय ले चुका था, लेकिन होली पर अपने परिवार को एक बार फिर देखना चाहता था।
सुसाइड नोट में छात्र ने पिता को ‘दुनिया का सबसे बेस्ट पापा’ बताया और लिखा कि भविष्य में घर में किसी का नाम ‘प्रशांत’ न रखा जाए। आपको बता दें कि प्रशांत का शव जीआरपी ने बिहटा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया। वहीं प्रशांत के सुसाइड से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।