ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, CCTV में दिखा हैरान करने वाला दृश्य

Vande Bharat: गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर मेहसी-मोतीपुर के बीच पत्थरबाजी हुई है, कोच C-6 का शीशा टूटा। सीसीटीवी में दिखा हैरान कर देने वाला दृश्य। आरपीएफ जांच में जुटी।

14-Jul-2025 09:17 AM

By First Bihar

Vande Bharat: 13 जुलाई को गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26502) पर मेहसी-मोतीपुर के बीच महम्मदपुर बलमी गांव के पास पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस हादसे में कोच C-6 की सीट नंबर 1 और 2 की खिड़की का शीशा टूट गया है, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। टूटे शीशे को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ठीक किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के बापूधाम मोतिहारी इंस्पेक्टर भरत कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।


सीसीटीवी फुटेज में करीब 10 साल के कुछ बच्चे पत्थर फेंकते दिखे हैं, लेकिन उनकी पहचान और उम्र का सत्यापन जारी है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना से पहले 30 जून को भी मोतीपुर आउटर सिग्नल के पास इसी रूट पर पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई थी और आरपीएफ की एक टीम गोरखपुर भेजी गई थी।


पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने मोतीपुर और महम्मदपुर बलमी गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें ग्रामीणों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और पत्थरबाजी के खतरों के बारे में बताया गया था। वंदे भारत ट्रेनों में KAVACH सिस्टम और हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो ऐसी घटनाओं को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।


बिहार और उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। अप्रैल में भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर भी पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें कोच C-2 की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी। जून में गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत पर रायबरेली के पास पत्थरबाजी में एक बच्चे को मामूली चोट लगी थी। रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त सीसीटीवी और निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अब संदिग्धों की तलाश की जा रही है।