ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

तेजप्रताप पर लालू के एक्शन पर बोले मामा सुभाष यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते पार्टी से निकालना उनका अधिकार है..लेकिन परिवार से निकालने के लिए न्यायालय जाना होगा

25-May-2025 10:49 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने को लेकर लालू पर भड़क गये। कहने लगे कि तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। इतना बड़ा कदम लालू जी किसी के दबाव में किये हैं। किसी को भी पार्टी से निकालने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष का है। लालू जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह किसी को भी पार्टी से निकाल बाहर कर सकते हैं लेकिन परिवार से निकालने के लिए उनको  न्यायालय जाना होगा। बिना न्यायालय गए परिवार से निकलना सही नहीं होगा। 


सुभाष यादव ने कहा कि बिहार की भोली-भाली वाली जनता को दिगभ्रमित करने के लिए लालू ने ऐसा किया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अनुष्का यादव से 12 साल से संबंध है। आकाश यादव जब Patna University छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उसी समय से संबंध है। अपनी जान बचाने के लिए घर और पार्टी से तेजप्रताप को निकाला गया है। लेकिन जान बचने वाली नहीं है। जब पहली लड़की केस करेगी या दूसरी लड़की केस करेगी या फिर तीसरी लड़की मुकदमा करेगी तब लालू परिवार के लोग तो साजिशकर्ता में तो फसेंगे ही।  


लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सब फसेंगे। क्योंकि चुनावी मुद्दा है दो लड़कियों के साथ खिलवाड़ करना। इस तरह अन्याय हो रहा है। यादव परिवार के दो लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय का तमाशा लालू देख रहे हैं। लालू राबड़ी बैठकर तमाशा देख रहे हैं और भाई-बहन योजना चला रहे हैं। यह कौन भाई बहन योजना है। जब यादव परिवार के लड़कियों को बदनाम करने की साजिश ये लोग कर रहे हैं। इस तरह किसी परिवार में होता है क्या? हम लालू परिवार के साथ नहीं है, हम उन लड़कियों के साथ हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है। हमारी बेटियों के साथ अन्याय हुआ है। हम उन बेटियों के साथ हैं और रहेंगे। हम लालू यादव राबड़ी देवी तेजस्वी यादव तेज प्रताप किसी के साथ नहीं है।