ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

BIHAR: पटना सिटी में गंगा किनारे मिले दो शवों से मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी

मालसलामी थाना क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर मिले शवों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे की आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

15-May-2025 05:58 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव के पास दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों शव गंगा के किनारे अलग-अलग जगहों पर मिले हैं। एक शव की हालत संदिग्ध है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे यह संदेह गहरा गया है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को गंगा किनारे फेंका गया हो सकता है। वहीं दूसरा शव देखने में सामान्य लग रहा था, लेकिन पास में सल्फास की गोलियों का पैकेट मिलने से पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की गई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक लैब टीम (एफएलएस) को बुलाया गया। जिसने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। बरामद दोनों शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों की पहचान की जा रही है। 


पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही दोनों मौतों की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को नजरअंदाज न किया जा सके। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे सुलझाने में जुटी हुई है।