ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / विधानसभा सत्र के बीच यूरोप चले गए तेजस्वी यादव? शिवानंद तिवारी के आरोप...

विधानसभा सत्र के बीच यूरोप चले गए तेजस्वी यादव? शिवानंद तिवारी के आरोप से बिहार की सियासत गरमाई, कहा...मैदान छोड़ दिया

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने दावा किया कि वे परिवार के साथ यूरोप यात्रा पर चले गए हैं। इस आरोप के बाद बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है।

04-Dec-2025 10:12 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी को लेकर राज्य की सियासत तेज हो गई है। जहां सत्ता पक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, वहीं अब आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने मैदान छोड़ दिया। 


शिवानंद तिवारी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र के बीच ही अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने "मैदान छोड़ दिया है" और उनमें अगले पांच वर्षों तक विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने की क्षमता दिखाई नहीं देती।


शिवानंद तिवारी ने कहा कि अभी बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं थे। पहले कहा गया कि वे दिल्ली गए हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्ची पहले ही दिल्ली जा चुकी थीं। अब जानकारी सामने आई है कि तेजस्वी अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर निकल गए हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार में विरोध की राजनीति का पूरा मैदान खाली हो गया है। नीतीश कुमार पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस पर भी संदेह है। बिहार में आरएसएस का प्रभाव बढ़ता दिख रहा है, लेकिन इसके लिए केवल जदयू या उसके नेताओं को जिम्मेदार कहना उचित नहीं होगा।


गौरतलब है कि एनडीए की प्रचंड जीत और महागठबंधन की हार के बाद हाल ही में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है। 1 दिसंबर से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले दिन नए विधायकों का शपथ ग्रहण और दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ था, जिन दोनों में तेजस्वी यादव मौजूद रहे और उन्हें आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया।


हालांकि, सत्र के तीसरे दिन जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सदन को संबोधित किया, उस दौरान तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे। इसके बाद जेडीयू और बीजेपी के नेताओं ने आरजेडी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी बीच उनकी विदेश यात्रा की खबरों से बिहार का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।