पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
16-Sep-2025 01:05 PM
By First Bihar
Tejashwi Yadav : महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब राजद की बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा पर निकल गए हैं। तेजस्वी यादव मंगलवार से 5 दिनों की यात्रा पर निकलेंगे। 16 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का नाम राजद ने बिहार अधिकार यात्रा दिया है। तेजस्वी यादव 16 सितंबर की सुबह 9 बजे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से जहानाबाद के लिए प्रस्थान सड़क मार्ग से करेंगे और बेरोजगारी, पलायन व किसानों के मुद्दों को उठाएंगे।
जानकारी के अनुसार, नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए तेजस्वी यादव शाम में वापस 10 सर्कुलर रोड पटना पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर तेजस्वी बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय में यात्रा करेंगे और उस दिन बेगूसराय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर से करेंगे।
राजद के सूत्रों की माने तो यह यात्रा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रह सकती है। इसके दूसरे चरण की भी तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इस यात्रा को पांच दिनों की यात्रा ही बताया जा रहा है। अपनी इस यात्रा से जुड़ी जानकारियां तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उसमें वीडियो के माध्यम से तेजस्वी यादव यह कह रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक नए संकल्प के साथ बिहार को बेहतर बनाने के लिए हमारे साथ बिहार अधिकार यात्रा में शामिल होईए। 16 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी।
यह सिर्फ तेजस्वी यादव की यात्रा नहीं, यह बेरोजगार नौजवानों की यात्रा है. यह पलायन को रोकने की यात्रा है, यह किसानों की मेहनत और सम्मान की यात्रा है. यह मां-बहनों की सुरक्षा और अधिकार की यात्रा है। गरीब-वंचित-शोषित के आरक्षण की यात्रा है। यह बिहार में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने की यात्रा है। यह बिहार में चौमुखी विकास उद्योग और धंधे लगाने की यात्रा है, तो आइए तेजस्वी के साथ कदम से कम मिलाइए और बनाइए बेहतर बिहार।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...