ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तेजस्वी यादव!, छपरा में चुनाव...

18 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तेजस्वी यादव!, छपरा में चुनाव प्रचार के दौरान कर दिया बड़ा ऐलान

छपरा के मांझी में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को परिणाम आएगा और 18 नवंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी।

28-Oct-2025 06:52 PM

By First Bihar

CHAPRA: चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा के मांझी पहुंचे, जहां मांझी विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ.सत्येंद्र यादव के समर्थन में जनसभा की। तेजस्वी यादव ने सत्येंद्र यादव के पक्ष में मांझी की जनता से वोट देने की अपील की। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तेजस्वी यादव को देखने के लिए युवा भी बड़ी तादाद में पहुंचे थे।


तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि हम CM बने तो सामाजिक और आर्थिक  न्याय के साथ विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हर घर एक एक सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे, उन्होंने कहा लालू जी ने सामाजिक न्याय किया, गरीबों को बैठने का जगह दिया, उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को मौका मिला तो सामाजिक न्याय के साथ साथ आर्थिक न्याय दिलाने का काम करेंगे। एक मौका दीजिए मिलेगी नौकरी पक्का और आपके भरोसे का तेजस्वी लगाएगा छक्का। 

उन्होंने मांझी की जनता से कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद भाई सत्येन्द्र को मिलना चाहिए। 14 को नतीजा आएगा और 18 नवम्बर को तेजस्वी शपथ लेगा। 26 नवम्बर से 26 जनवरी तक बिहार में जितने अपराधी उसे तेजस्वी जेल में भेजने का काम करेगा। तेजस्वी की परछाई भी यदि गलत काम करेगी तो उसे भी तेजस्वी सजा दिलाने का काम करेगा। वही तेजश्वी यादव के हेलीकाप्टर को देखने के लिए फायर बिग्रेड के गाड़ी पर लोग चढ़ गए। 

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट