Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
29-May-2025 08:25 AM
By First Bihar
Tej Pratap Yadav divorce case : राजद नेता तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल वैवाहिक विवाद एक बार फिर कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच चुका है। गुरुवार, 29 मई को पटना सिविल कोर्ट में इस मामले की अहम सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान तलाक की याचिका, घरेलू हिंसा के आरोपों और आपसी सहमति या असहमति के बिंदुओं पर दोनों पक्षों के वकील अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे।
यह मामला पहले से ही सुर्खियों में था, लेकिन तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित 12 साल पुराने ‘रिश्ते’ के उजागर होने के बाद यह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय की ओर से इस रिश्ते को अदालत में एक गंभीर बिंदु के रूप में उठाया जाएगा। वहीं, तेज प्रताप पहले ही पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुके हैं, जबकि ऐश्वर्या राय ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और वरिष्ठ जदयू नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। ऐसे में यह विवाद महज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि दो बड़े राजनीतिक घरानों के बीच तनाव का प्रतीक भी बन चुका है। इस संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामले पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों के साथ-साथ मीडिया की भी पैनी नजर बनी हुई है। गुरुवार की सुनवाई से यह तय होगा कि आगे इस विवाद की दिशा क्या होगी।