Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
21-May-2025 04:05 PM
By First Bihar
PATNA: अब लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बिहार में सुधा दूध का दाम बढ़ गया है। जो सुधा शक्ति पहले 55 रुपए लीटर मिलता था। वो अब 3 रुपया महंगा हो गया है। सुधा शक्ति का दाम 3 रूपया बढ़कर 57 रुपए हो गया है। वही सुधा गाय का दूध जो पहले 52 रुपए लीटर मिलता था। वो अब 54 रुपए हो गया है।
बिहार में सुधा दूध के दामों में दो से तीन रूपये प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है। फुल क्रीम दूध गोल्ड की कीमत प्रति लीटर 62 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए किया गया है। सुधा दूध के कीमतों में यह बढ़ोतरी कल गुरुवार 22 मई से लागू होगी।
बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में आदेश जारी किया है। अभी सिर्फ सुधा दुध के दाम ही बढ़ाए गये हैं, सुधा के अन्य उत्पाद जैसे दही,घी,लस्सी,पेड़ा का दाम अभी बढ़ाया नहीं गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दुध से तैयार होने वाले सुधा के अन्य उत्पादों के दाम भी बढाए जा सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले अमूल डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। अमूल डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था। जबकि सुधा ने दो रुपये से लेकर 3 रुपये तक की वृद्धि की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुधा दुध के दाम में बढ़ोतरी की गयी है।
महंगाई की मार झेल रहे लोगों को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़े झटके के सामान है। जहां लोग महंगाई कम होने का इंतजार कर रहे हैं, वही अचानक खाद्य प्रदार्थों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। अब दूध का दाम भी आसमान छू रहा हैं। अमूल और सुधा दूध का इस्तेमाल लोग रोज करते हैं। सुधा ने दूध में दो रूपये से लेकर 3 रुपये का इजाफा किया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।