ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

एनडीए में सिर-फुटौवल की स्थिति, पटना में बोलीं सुप्रिया श्रीनेत..भाजपा नीचे से मुख्यमंत्री जी की जमीन काटने में लगी है

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धज्जियां उनके घटक दल वाले ज्यादा उड़ा रहे हैं। वहां पर आपसी मतभेद और आपसी मनमुटाव की खबरें इतनी ज्यादा है कि हमारे यहां उसको सिर-फुटौवल कहा जाता है।

27-May-2025 03:48 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बिहार दौरे पर हैं। पटना में प्रेस कॉन्फेंस कर सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस की गारंटी और दूसरों के खोखले वादों में अंतर को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आज बिहार में ना तो चेहरा है और ना ही कोई मुद्दा है। भाजपा नीचे से मुख्यमंत्री जी की जमीन काटने में लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धज्जियां उनके घटक दल वाले ज्यादा उड़ा रहे हैं। वहां पर आपसी मतभेद और आपसी मनमुटाव की खबरें इतनी ज्यादा है कि हमारे यहां उसको सिर-फुटौवल कहा जाता है। 


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार में शीला दीक्षित जी ने 'लाडली योजना' शुरू की थी, बच्ची के जन्म पर उसे 36 हजार रुपए मिल जाते थे। वहीं, कक्षा पहली से 12वीं के बीच उसे 25 हजार रुपए दिए जाते थे।  जब वो बच्ची 12वीं में पहुंच जाती थी, तो उसे 1 लाख रुपए दिए जाते थे। इससे उस बच्ची की शिक्षा में बहुत मदद मिलती थी। दिल्ली का शिक्षा का स्तर इसी कारण से ऊंचा हुआ। 


उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 'गृह लक्ष्मी' और 'गृह ज्योति' योजना लेकर आई है। यहां पात्र महिलाओं के खाते में सरकार हर महीने 2 हजार रुपए डाल रही है। इससे प्रदेश की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को फायदा मिल रहा है। हमने वहां शक्ति योजना, बिजली योजना शुरू की। हमारी  हिमाचल में कांग्रेस सरकार 'प्यारी बहना सुख सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए देती है। हमारी तेलंगाना में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, 500 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य है कि महिलाओं के पास घरेलू बजट का कुछ पैसा बच सके।  


उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। ये आर्थिक सहायता महिलाओं का हक है, जो उन्हें मिलना ही चाहिए। बिहार में जो जातीय सर्वे हुआ था, उसमें कई जरूरी तथ्य सामने आए, जो राज्य की आर्थिक बदहाली दिखाते हैं। ये आंकड़े दिखाते हैं कि महिलाएं आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। साढ़े 94 लाख परिवार यानी करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोग महीने के 6 हजार रुपये से कम कमा रहे हैं और 40 रुपए रोज का कमाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। बिहार में 82 लाख ऐसे परिवार हैं, जो महीने में 10 हजार रुपये से कम कमा रहे हैं, यानी वे 67 रुपए रोज कमा रहे हैं। इसलिए बिहार में महिलाओं की मदद करनी जरूरी है, क्योंकि वे दोहरी मार झेल रही हैं। एक तरफ वे अपने बच्चों की नौकरी को लेकर परेशान रहती हैं, दूसरी तरफ वे महंगाई की मार झेलती हैं।

प्रेम कुमार की रिपोर्ट