HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
08-May-2025 10:14 PM
By First Bihar
PATNA: 8 मई 2025 को मुंडेश्वरी कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन, दानापुर, पटना के सेमिनार हॉल में एक शैक्षणिक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय था..“इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड पेटेंट एंड डिजाइन फाइलिंग”, जिसका उद्देश्य शिक्षण सत्र 2024–25 के बी.एड. प्रशिक्षुओं को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व और उनके व्यावहारिक पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।
इस विशेष अवसर पर सेमिनार के मुख्य व्याख्याता के रूप में पटना लॉ कॉलेज, पटना के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद शरीफ उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), पेटेंट प्रक्रिया, डिजाइन रजिस्ट्रेशन, और इससे संबंधित कानूनी एवं व्यावसायिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे रचनात्मक विचारों को सुरक्षित कर उन्हें नवाचार और उद्यमिता में बदला जा सकता है।
सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कुमारी सुनीता सिंह ने की। साथ ही, IQAC समन्वयक श्रीमती कुमारी शशि सिंह, संकाय सदस्यगण और बी.एड. सत्र 2024–25 के सभी प्रशिक्षु इस सेमिनार में मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं ने विषय में गहरी रुचि दिखाई और कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. शरीफ ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया।
यह सेमिनार न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहा, बल्कि प्रशिक्षुओं को विधिक जागरूकता और रचनात्मकता की सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों को समझने का भी अवसर मिला। इस कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा के महत्व को समझने, उसे पहचानने और सुरक्षित रखने की दिशा में एक नई सोच प्रदान की।
