Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
19-May-2025 11:42 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: पटना जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा फर्जी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का मामला तेजी से बढ़ रहा है। शिक्षक अब अपनी पर्सनल यूजर आईडी की जगह विद्यालय की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा नियमों को सख्त किए जाने के बावजूद शिक्षक नए-नए हथकंडे अपनाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
जिला शिक्षा कार्यालय को मिली शिकायतों में सामने आया है कि कुछ मामलों में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष कर्मचारी उनकी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसके अलावा टोला सेवक, तालिमी मरकज, रसोइया जैसे स्कूल कर्मी इस कार्य के लिए पैसे लेकर शिक्षक की फोटो को मोबाइल कैमरे के सामने रखकर उपस्थिति दर्ज कर देते हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षक ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ दिखाकर स्कूल से गायब रहते हैं और किसी और से अपनी हाजिरी लगवाते हैं। ऐसे शिक्षकों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग की इस लापरवाही ने न केवल शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है बल्कि ई-हाजिरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।