Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
30-Dec-2025 12:43 PM
By First Bihar
ropeway accident : रोहतास में हाल ही में हुए रोपवे गिरने के मामले में पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रोपवे हादसे के तुरंत बाद सरकार ने जांच शुरू कराई थी और अब जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जांच में संवेदक और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को दोषी पाया गया है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि परियोजना इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया जा रहा है, वहीं निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतासगढ़ पर्वत पर स्थित रज्जू मार्ग में दो स्टेशन टावर और अतिरिक्त पांच टावर का प्रावधान है। इस रोपवे की कुल लंबाई 1326 मीटर है और इसमें 18 केबिन हैं, जिनमें प्रत्येक में चार लोग बैठ सकते हैं।
जायसवाल ने बताया कि रोपवे जनवरी में संचालन शुरू करने वाला था, लेकिन ट्रायल के दौरान लोड टेस्ट के समय एक टावर गिर गया। उन्होंने कहा कि हादसा उस समय हुआ जब टावर नंबर पांच रिटर्न शिप में लौट रहा था और वायर रोपवे स्लिप कर गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्काल संवेदक का कोई प्रतिनिधि टर्मिनल पॉइंट पर मौजूद नहीं था, जबकि हर जगह उनके कर्मचारियों का होना आवश्यक था।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच IIT पटना के विशेषज्ञ इंजीनियरों को सौंप दी गई है। IIT पटना यह जांच करेंगे कि क्या लोड डिस्ट्रीब्यूशन में कमी रह गई थी। उन्होंने कहा कि दोषी संवेदक को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और दो इंजीनियरों पर भी कार्रवाई होगी। मंत्री ने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और IIT के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर सभी कमियों का पता लगाया जाएगा।
रोपवे हादसे के अलावा, दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस और राजद के संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का रिश्ता हमेशा बेमेल रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय जब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया, तब मुकेश साहनी भी पीछे-पीछे जुड़े थे। उनके अनुसार, कांग्रेस अपने अहंकार के कारण घोषणा करने से कतराती रही और यह अहंकार इसलिए है कि अकलियत मुसलमान वोट कांग्रेस के साथ है।