दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Oct-2025 07:02 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बागी नेताओं पर भी एक्शन शुरू हो गया है। बीजेपी और जेडीयू के बाद अब लालू प्रसाद यादव की राजद में भी बड़ा एक्शन देखने को मिला है। 27 अक्टूबर को 27 बागी नेताओं को पार्टी से आरजेडी ने बाहर निकाला था और आज 29 अक्टूबर को 10 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता राजद ने दिखाया है। अभी तक कुल 37 नेताओं को आरजेडी ने निष्कासित कर दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए 6 साल के लिए इन सभी को निष्कासित किया गया है। राजद से निकाले गए नेताओं में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले आरजेडी ने 27 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला था। इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने का आरोप था। आरजेडी ने यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। देखिये पूरी लिस्ट...
1 श्री फतेह बहादुर सिंह, विधायक डेहरी
2 श्री सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, बिहार नालंदा
3 मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां बिहार शरीफ
4 मो0 गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक कांटी
5 मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक गोपालगंज
6 श्री अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, बिहार पूर्णियां
7 श्री विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य सिंहेश्वर
8 ई0 प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य मधेपुरा
9 श्रीमती जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य भोजपुर
10 श्री राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य भोजपुर

27 अक्टूबर 2025 को 27 बागी नेताओं को आरजेडी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। नीचे जो लिस्ट दी गयी है वो उसी बागी नेताओं की है।

