ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / राजस्व महा–अभियान की प्रगति की उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा, 12 दिसंबर से शुरू...

राजस्व महा–अभियान की प्रगति की उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा, 12 दिसंबर से शुरू होगा ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व महा-अभियान की उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समीक्षा की। 12 दिसंबर से ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 46 लाख आवेदनों की अपलोडिंग 31 दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित।

09-Dec-2025 08:43 PM

By First Bihar

PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व महा-अभियान की मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा की। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव श्री सीके अनिल सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्व महा–अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की जमाबंदी को अपडेट करना है। इस अभियान के दौरान उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार एवं छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए आवेदन लिए गए थे। इस दौरान सभी रैयतों तक उनकी जमाबंदी की प्रति घर–घर पहुंचाई गई थी। 


अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों में 46 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 लाख आवेदनों की अपलोडिंग अब तक पूरी की जा चुकी है। शेष आवेदनों को 31 दिसंबर तक अपलोड करने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च के बीच पंचायत स्तर पर ही फिर से शिविर लगाकर सभी आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि रैयतों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई सरकार की ‘नई पहल’ के तहत भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से होगी। यह संवाद कार्यक्रम अगले 100 दिनों में राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित जिले के रैयतों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। संवाद के दौरान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के क्रम में 15 दिसंबर को लखीसराय के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। शेष जिलों का कार्यक्रम निर्धारित करने का काम भी चल रहा है।


 इस दौरान प्रधान सचिव श्री सीके अनिल, सचिव श्री जय सिंह, भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक श्रीमती जे प्रियदर्शिनी, ओएसडी सुश्री चंद्रिमा अत्री, सचिव सह चकबंदी निदेशक श्री राकेश कुमार, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक श्री कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ महेंद्र पॉल, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, उप सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी श्री मणिभूषण किशोर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।