Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
07-Sep-2025 06:58 PM
By First Bihar
DELHI: भाजपा के सीनियर नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने ही पार्टी सांसद निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में रूडी ने दुबे को “अहंकारी” बताया और कहा कि दुबे खुद को संसद के भीतर सरकार समझते हैं, लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में रूडी और निशिकांत दूबे के बीच तनातनी की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद रूड़ी का बयान सामने आया है.
निशिकांत दूबे संसद में शो चलाते हैं"
एक इंटरव्यू में रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल किया गया था कि इस चुनाव में उनके खिलाफ बीजेपी के ही नेताओं ने प्रचार किया था। सवाल पूछा गया था कि क्या इसमें गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका रही?
इस सवाल का जवाब देते हुए रूडी ने कहा कि यह गलत सूचना थी। इसे फैलाने वाला वही व्यक्ति है जो मानते हैं कि वह संसद को कंट्रोल करते हैं। वो संसद में शो चलाते हैं। इंटरव्यू लेने वाले ने जब पूछा कि क्या वे निशिकांत दुबे की बात कर रहे हैं, तो पहले रूडी ने हल्की मुस्कान के साथ बात को टालने की कोशिश की, लेकिन तुरंत बाद कहा—“मुझे लगता है आप सही कह रहे हैं।
वो खुद में सरकार है
रूडी ने कहा कि दुबे की सबसे बड़ी समस्या यही है कि वे संसद में अकेले दम पर शो चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे चाहते थे कि मैं दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव न जीतूं। उन्होंने इसके लिए हर कोशिश की। दुबे सरकार से अलग खुद में एक सरकार हैं। लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। मैं इंडिपेंडेंट हूं।
अमित शाह और नड्डा का मिला समर्थन
रूडी ने साफ किया कि चुनाव में उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं का पूरा समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा कि मुझे अमित शाह और जेपी नड्डा का पूरा सपोर्ट मिला। लेकिन मेरे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। इसके पीछे केवल निशिकांत दुबे थे।
क्यों भड़के रूडी?
दरअसल, दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रूडी के प्रतिद्वंदी और पार्टी के सांसद संजीव बालियान के लिए प्रचार किया था। यही विवाद की असली वजह मानी जा रही है। रूडी का कहना है कि पार्टी के भीतर से ही उनके खिलाफ मोर्चा खोलना सही नहीं था। इस चुनाव को लेकर उनकी नाराज़गी अब सीधे निशिकांत दुबे पर हमला बनकर सामने आई है।
पार्टी में नई खींचतान?
भाजपा में लोकसभा चुनाव से पहले आंतरिक खींचतान की यह खबर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के दो दिग्गज सांसदों की बयानबाज़ी से संगठन में असहज स्थिति पैदा हो गई है।