ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / patna-news / Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए...

Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना स्थित आवास से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए पहले आईजीआईएमएस और फिर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

07-Feb-2026 10:11 AM

By First Bihar

Pappu Yadav arrest : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई करीब 31 साल पुराने एक मामले में की गई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम ने हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) लेकर गई, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने खुद को अस्वस्थ बताते हुए विरोध जताया। उन्होंने गिरफ्तारी करने पहुंचे पुलिस अधिकारी के सिविल ड्रेस में होने पर भी आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद उन्हें दवा लेते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।


पप्पू यादव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से दावा किया गया कि सांसद को आईजीआईएमएस में रात भर स्ट्रेचर पर रखा गया। उनके निजी सचिव के हवाले से कहा गया कि रात भर आईजीआईएमएस में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस उन्हें पीएमसीएच लेकर गई। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि सांसद ‘नीट बेटी’ मामले में लड़ाई लड़ रहे थे, जिसके कारण सत्ता और प्रशासन उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि आईजीआईएमएस में उन्हें बेड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।


दूसरी ओर, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि सुबह अस्पताल प्रशासन को सांसद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक टेस्ट कराए जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।


इस मामले में पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 के मामले में पप्पू यादव पहले ही जमानत ले चुके थे और अधिवक्ता लिपिक के माध्यम से केस की निगरानी की जा रही थी। वकील का आरोप है कि जमानत टूटने से संबंधित नोटिस के कई चरणों को पुलिस ने दबा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत धारा 82 के तहत नोटिस चिपकाना अनिवार्य था, जो नहीं किया गया। इसके बावजूद पुलिस सीधे धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करने पहुंच गई, जो बेहद चौंकाने वाली बात है।


इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पप्पू यादव को आज कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जा सकता है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अदालत उन्हें अस्पताल में ही रखने का निर्देश भी दे सकती है। पेशी के समय को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान पप्पू यादव की ओर से जमानत याचिका दाखिल की जा सकती है। उनकी लीगल टीम जमानत के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है। अब इस मामले में अदालत के फैसले पर सबकी नजर टिकी हुई है।