सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
25-Jan-2025 12:33 PM
By First Bihar
republic day 2025 : गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अफसरों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे इन पदकों के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है उनमें एडीजी, डीएसपी, कमांडेंट, एसपी, सब इंस्पेक्टर और एएसआइ शामिल हैं। इस लिस्ट अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम, आइपीएस संजय कुमार और आइपीएस मनोज कुमार का नाम शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। जबकि कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार और मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और एएसआइ अमितेश कुमार उपाध्याय को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए यह पदक दिया जाता है।अपराध पर लगाम लगाने या अपराधियों की गिरफ्तारी आदि से जुड़ी उपलब्धियों को लेकर पुलिसकर्मियों को ये मेडल दिया जाता है। इसके साथ ही सेवा में विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जाता है।
इधर, अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को यह मेडल इसबार मिलेगा। जबकि सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ सेवा देने के लिए पुलिसकर्मियों को मिलता है। बिहार के 7 पुलिसकर्मियों को यह मेडल मिलेगा। गौरतलब है कि इस बार गणतंत्र दिवस 2025 पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदक दिए जा रहे हैं।