ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Patna News: PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 48 घंटे बाद काम...

Patna News: PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 48 घंटे बाद काम पर वापस लौटे; मरीजों ने ली राहत की सांस

Patna News: पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों की 48 घंटे से जारी हड़ताल प्रशासन से सुरक्षा आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई। डॉक्टर काम पर लौटे, जिससे मरीजों को राहत मिली।

04-Dec-2025 06:09 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना के पीएमसीएच में जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 48 घंटे के बाद खत्म हो गई है। पटना जिला प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीएमसीएच के प्राचार्य कौशल किशोर ने बताया है कि सभी जूनियर डॉक्टर शाम 5:00 बजे से काम पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि पटना जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर ने अपनी हड़ताल खत्म की है।


उन्होंने बताया कि पटना जिला प्रशासन के आदेश के बाद पीएमसीएच अस्पताल के इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर बिहार पुलिस के जवानों की प्रति नियुक्ति की गई है, बिहार पुलिस के जवानों के प्रतिनियुक्ति के बाद जूनियर डॉक्टर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


बता दें कि PMCH में मंगलवार की देर शाम उस वक्त हंगामा हो गया जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई थी। घटना के बाद डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप OPD सेवाएं ठप कर दी थी। अस्पताल में फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवा संचालित की जा रही थीं।