ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

BIHAR POLITICS: 30 मई को PM मोदी करेंगे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

14-May-2025 10:45 PM

By First Bihar

PATNA: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। वही पटना से सासाराम, वाराणसी से रांची  फोरलेन हाइवे , नवीनगर पावर प्लांट, बिहटा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का शिलान्यास करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया को दी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उन्होंने उच्चस्तरीय समीक्षा की।


 उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को पटना के जयप्रकाश नारायण अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल  का उद्घाटन करेंगे, जिससे पटना से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या सालाना 30 लाख से बढ कर एक करोड़ से अधिक हो जाएगी। पीएम के 30 मई के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि उनकी विक्रमगंज की सभा में लाखों लोगों के शामिल होने की सम्भावना है। 


सम्राट चौधरी ने बताया कि इस बार भी प्रधानमंत्री सड़क, बिजली, एयरपोर्ट से जुड़ी  विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात देंगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के पटना से सासाराम, वाराणसी- रांची फोरलेन हाइवे , नवीनगर में 600 मेगावट के पावर प्लांट  और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास  करेंगे। 


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद बिहार की पहली यात्रा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है। समीक्षा बैठक में श्री चौधरी के साथ जद यू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी उपस्थित थे।