ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : साइबर अपराधियों से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, अब...

BIHAR NEWS : साइबर अपराधियों से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, अब इस पोर्टल से जुड़ेंगे बिहार के 40 साइबर थाने

BIHAR NEWS : वर्तमान में राज्य के 40 साइबर थाने हैं जिन्हें माई भारत पोर्टल से जोड़ा जाना है। इसके अलावा इस पर आई 4सी के विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों के साथ ही साइबर एक्सपर्ट

24-Feb-2025 10:45 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS :  बिहार इन दिनों साइबर अपराधियों के मिली जामताड़ा बना हुआ है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं साइबर अपराधी किसी न किसी को अपनी चुंगल में ले रहे हैं। इतना ही यह लोग आम से ख़ास लोग किसी के साथ भी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में अब इन साइबर अपराधियों से निपटने के लिए बिहार पुलिस ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 


जानकारी के अनुसार, साइबर  अपराधियों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के स्तर से एक माई भारत पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिसकी अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इससे संबंधित सभी तैयारी पूरी हो गई है। इस पर बिहार समेत अन्य सभी राज्यों में मौजूद सभी साइबर थानों और संबंधित साइबर सेल के पदाधिकारियों को जोड़ने की योजना है।\ राज्य के सभी साइबर थानों को इससे जोड़ा जाना है। 


वर्तमान में बिहार राज्य के 40 साइबर थाने हैं जिन्हें इससे जोड़ा जाना है। इसके अलावा इस पर आई 4सी (इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर) के विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों के साथ ही साइबर एक्सपर्ट और इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों के अन्य युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।


इसके साथ ही राज्य के साइबर थानों के अतिरिक्त आर्थिक अपराध इकाई के अंतर्गत काम करने वाली राज्य स्तरीय साइबर सेल के चुनिंदा पदाधिकारी भी इससे जुड़ेंगे। इसका मकसद साइबर सेल से जुड़े तमाम प्रमुख पदाधिकारियों, पुलिस इकाईयों, साइबर थानों और संस्थानों को जोड़कर एक समेकित नेटवर्क तैयार करना है। इसकी मदद से किसी तरह के साइबर अपराध की घटना होने पर आपसी समन्वय की बदौलत इसका निपटारा जल्द हो सकेगा।


डाटाबेस तैयार हो सकेगा किसी मामले के समाधान में विशेषज्ञों का उचित मार्गदर्शन मिलेगा। सभी राज्यों का साइबर अपराध से संबंधित डाटाबेस तैयार हो सकेगा। किस इलाके में कौन से साइबर अपराधी या गैंग सक्रिय हैं, इसकी समुचित जानकारी राज्य आपस में साझा कर सकेंगे।