ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

PK ने RJD सुप्रीमो पर साधा निशाना, कहा..लालू जी सिर्फ अपने बेटे-बेटियों के बारे में सोचते हैं, उनको बिहार के बच्चों की कोई चिंता नहीं

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में रविवार को सिवान में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने दरौंदा, रघुनाथपुर और सिवान विधानसभा में रोड शो किया।

03-Nov-2025 08:46 PM

By First Bihar

SIWAN: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज पहले सारण और फिर सिवान जिले में जनसंपर्क करने पहुंचे। उन्होंने सीवान जिले के दरौंदा, रघुनाथपुर और सीवान विधानसभाओं में भव्य रोड शो कर जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशियों सत्येंद्र यादव, राहुल कीर्ति सिंह और इंतकाब अहमद के लिए समर्थन मांगा।


प्रशांत किशोर ने सीवान सदर विधानसभा में DAV मोड़ से लेकर कसार टोली चौक और दरबार मस्जिद होते हुए जेपी चौक तक भव्य रोड शो किया। इसके बाद जेपी चौक पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सीवान की जनता से अपील है कि ऐसे उम्मीदवार को मत जिताइए कि बाद में आपको शर्मिंदा होना पड़े। यहां से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री उम्मीदवार हैं, जिन्होंने पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। यह सिवान के लोगों की जिम्मेवारी है कि ऐसे आदमी को जीतने नहीं दें। 


उन्होंने एक सवाल के जवाब में राजद प्रमुख लालू यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि लालूजी हमेशा अपने बेटे-बेटी के बारे में ही सोचते हैं, उनकी ही बात करते हैं इसलिए अपने बेटे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया। उन्होंने कभी भी बिहार के बेटे-बेटियों की बात नहीं की। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के सस्ता डेटा देने वाले बयान पर भी फिर हमला किया। कहा कि वो बिहार आकर कहते हैं कि हम सस्ता डेटा दे रहे हैं। लेकिन जन सुराज कह रहा है कि हमें सस्ता डेटा नहीं चाहिए। हमें अपना बेटा वापस बिहार में चाहिए, जो गुजरात जाकर मजदूरी कर रहा है। 


इससे पहले उन्होंने दरौंदा विधानसभा के चैनपुर बाजार में जनसंवाद करते हुए कहा कि 14 तारीख को जन सुराज की व्यवस्था बनी तो बिहार के सभी भ्रष्ट नेता-अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। नीतीश सरकार के मंत्रियों अशोक चौधरी और मंगल पांडेय पर हमला करते हुए कहा कि इनलोगों को जेल भिजवाने के लिए आपलोग जन सुराज का समर्थन करिए और बिहार में नई व्यवस्था बनाइए। आज आपके पास मौका है और विकल्प है। आज अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई तो अगले पांच साल फिर यह लोग आपको लूटते रहेंगे। इस बार नाली-गली के लिए नहीं, हिंदू-मुसलमान के लिए, अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।


प्रशांत किशोर का काफिला दरौंदा विधानसभा के लहुवारी मोड़, अंबेडकर चौक और हसनपुर बाजार से गुजरकर रघुनाथपुर विधानसभा के गोपालपुर और हुसैनगंज में रोड शो करते हुए सिवान पहुंचा। जगह-जगह पर प्रशांत किशोर और उम्मीदवारों का फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से काफिले पर पुष्पवर्षा भी की।