ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

PATNA: बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार पिंक बस सेवा की होगी शुरुआत, कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

परिवहन विभाग द्वारा राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए पिंक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष बस सेवा का फ्लैग ऑफ शुक्रवार को एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

bihar

15-May-2025 08:15 PM

By First Bihar

PATNA: जिस पिंक बस के चालू होने का इंतजार महिलाएं कर रही थी, अब उस इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में पिंक बस का परिचालन बिहार के मुख्यमंत्री की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे हरी झंडी दिखाकर नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से रवाना करेंगे। इसके साथ ही पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पटना में महिलाओं के लिए पहली बार पिंक बस सेवा की शुरुआत होगी। पिंक बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित सुलभ और सम्मानजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी। 


शुक्रवार को एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लैग ऑफ करेंगे। महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और रियायती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में नगर बस सेवा के तहत कुल 20 पिंक सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा। पिंक बस में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था रहेगी। फिलहाल 5 जिलों में पिंक बस चलाई जाएगी। उसके बाद अन्य जिलों में इसका विस्तार किया जाएगा। 


परिवहन विभाग द्वारा राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए पिंक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष बस सेवा का फ्लैग ऑफ शुक्रवार को एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में पिंक बस एक ऐतिहासिक पहल है । पिंक बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।


पिंक बस सेवा का किया जायेगा विस्तार

परिवहन विभाग मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में पिंक बस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जायेगा। 


फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा

परिवहन सचिव संदीप कुमार आर.पुडकलकट्टी ने बताया कि पिंक बस सेवा विशेष रुप से घरेलू, कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं के लिए है, जिससे उन्हें सफर के दौरान सुरक्षित यात्रा का अहसास हो। पिंक बस सेवा महिलाओं और छात्राओं के लिए पूर्ण रुप से समर्पित होगी । पहले चरण में राजधानी पटना , मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा शुरु की जा रही है।


बीएसआरटीसी द्वारा पिंक बसों का किया जायेगा परिचालन

पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जायेगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी है। 20 बसों में से 8 बसों का परिचालन पटना, 4 मुजफ्फरपुर,  2-2 भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया जायेगा। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किये जाने की योजना है। 


महिला-केंद्रित पहल

- केवल महिला यात्रियों के लिए समर्पित

- पिंक बसों में महिला संवाहक (कंडक्टर) नियुक्त की गई है।

- सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सीट पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और इमरजेंसी अलार्म लगाए गए हैं।


सुविधाएँ

- हर बस में कुल 22 आरामदायक सीटें उपलब्ध है।

- बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा।

- हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट।

- सीएनजी से संचालित पर्यावरण-अनुकूल