ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को मिली सजा, 20 हजार रिश्वत...

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को मिली सजा, 20 हजार रिश्वत मामले में निगरानी अदालत ने सुनाया फैसला

Bihar News: पटना की निगरानी अदालत ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह को एक साल की सश्रम कैद और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

29-Nov-2025 07:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के मामले में पटना की निगरानी कोर्ट ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता सह वरिष्ठ परियोजना पदाधिकारी विनय कुमार सिंह को एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी कार्यपालक अभियंता के ऊपर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


दरअसल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता सह वरिष्ठ परियोजना पदाधिकारी विनय कुमार सिंह को निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। साल 2007 के 24 अक्टूबर को निगरानी की टीम ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, प्रमंडल द्वितीय, यारपुर, पटना के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था।


कार्यपालक अभियंता सह वरिष्ठ परियोजना पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ठेकेदार सुधीर कुमार सिंह के साझेदार शिकायतकर्ता हरेन्द्र सिंह से उसके बिल के भुगतान के लिए एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया था और आरोप कार्यपालक अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।


मामले की सुनवाई करते हुए पटना की विशेष निगरानी कोर्ट के विशेष न्यायधीश मो. रुस्तम ने कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह को दोषी करार देते हुए एक वर्ष की सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें और एक महीने जेल में बीताने होंगे। अभियोजन पक्ष द्वारा कुल 11 अभियोजन गवाहों की जांच की गई है।