Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
27-May-2025 03:21 PM
By First Bihar
Patna development plan : राजधानी पटना के शहरी दबाव को कम करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के तरफ से एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है । अगर केंद्र सरकार ने सहमति दे दी तो योजना के तहत पटना के आसपास पांच सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे, जिन्हें मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित किया जाएगा।
इस योजना के तहत फतुहा-बिदुपुर के बीच एक नया रेल पुल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि फतुहा स्टेशन के डाउन साइड में यह पुल निर्माण कराया जाए। यह पुल पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क (Patna Regional Transport Network) को मजबूती देगा।
पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क का खाका तैयार
इस नेटवर्क के जरिए पटना-पटना साहिब-फतुहा-बिदुपुर-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र-पटना के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा, बल्कि फतुहा के मेगा कोचिंग टर्मिनल और आधुनिक माल ढुलाई केंद्र (गुड्स शेड) की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। यह सैटेलाइट टाउन के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
अतिरिक्त रेलवे लाइनों की मांग
मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि डीडीयू-बक्सर-आरा-पटना-किउल रेलखंड पर यात्रियों का दबाव अत्यधिक है। इस कारण इस रूट पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन की तत्काल मंजूरी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण, सार्वजनिक सुविधाओं के स्थानांतरण और सड़क विकास जैसे हर मोर्चे पर सहयोग देने के लिए तैयार है ।
राजधानी की रूपरेखा बदलने की तैयारी
यह पूरी योजना पटना के बढ़ते शहरीकरण को संतुलित करने के साथ-साथ आस-पास के इलाकों को आर्थिक और बुनियादी विकास से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सैटेलाइट टाउन न केवल पटना पर से दबाव घटाएंगे, बल्कि नए रोजगार, निवेश और आवास के अवसर भी पैदा करेंगे। पास के इलाकों को आर्थिक और वुनियादी विकाससे जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है|