बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
11-Oct-2025 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: नवादा के रहने वाले 24 साल के सोनू का अपहरण शुक्रवार 10 अक्टूबर को कर लिया गया था। सोनू को सैदपुर हॉस्टल में बंधकर बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गयी थी और परिजनों से फोन पर दो लाख की फिरौती मांगी गयी थी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को दबोचा और अगवा सोनू को बरामद किया। दोनों आरोपी पटना के सैदपुर हॉस्टल में रहकर कंपटीशन की तैयारी करते थे
सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि अगवा सोनू की पत्नी 20 वर्षीय कोमल ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पति का अपहरण हो गया है और 2 लाख फिरौती मांग रहा है। जिसके बाद SDPO सिटी-1 और बहादुरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोनू को छुड़ाने के लिए जांच टीम का गठन किया गया।
कोमल ने बताया कि बाजार समिति मेन गेट पर पैसा लेकर आने को कहा गया है। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि सोनू का अपहरण करने वाले दो युवक उसमें फंस गये। पुलिस ने सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया जो कंपटीशन की तैयारी किया करता था। दोनों ने ही सोनू को बंधकर बनाकर 24 घंटे तक बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर हॉस्टल में रखे हुए था। इस दौरान सोनू के साथ मारपीट भी की थी और उसकी पत्नी से दो लाख रूपये की फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने सुरक्षित सोनू को सैदपुर हॉस्टल से बरामद कर लिया। वही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अमित कुमार उर्फ आर्यन और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तब दोनों ने पुलिस को बताया कि साइबर फ्रॉड के कारण हमारा बैंक अकाउंट फ्रिज हो गया है। इसमें सोनू के साले की गलती है। उसी के चलते 2 लाख का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सोनू, उसकी पत्नी कोमल और गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है। सोनू के साले से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।