Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
28-May-2025 02:09 PM
By Viveka Nand
Bihar News: तख्त श्री हरिमंदिर और पटन देवी जी मंदिर, पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अब पर्यटन विभाग के द्वारा वाहनों की पार्किंग हेतु मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पटना सिटी में कंगन घाट पर 450 कारों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पर्यटन विभाग के निदेश पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु निविदा जारी कर दी है।
कंगनघाट के पास लगभग 19000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जी+3 भवन का निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत दो साल में पूर्ण होगा। यहां कार पार्किंग हेतु कार लिफ्ट और पैसेंजर लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। इस परियोजना की कुल लागत 99.26 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की डिजाइन इस प्रकार की गयी है जिससे पटना साहिब की गरिमापूर्ण उपस्थिति की झलक यहां के भवन से भी दृष्टिगत होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत देश विदेश से तख्त श्री हरिमंदिर और पटन देवीजी मंदिर का दर्शन करने हेतु पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों की पार्किंग में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी. वे कंगन घाट के पास वाहनों की पार्किंग के उपरांत कंगन घाट गुरुद्वारा, पटना साहिब गुरुद्वारा, बाललीला गुरुद्वारा के दर्शन के साथ बड़ी और छोटी पटनदेवी जी का अपनी सुविधानुसार दर्शन कर सकेंगे।
इस परियोजना की विवरणी:-
कुल पार्किंग की संख्या- 450 कारें
कुल निर्मित क्षेत्रफल- लगभग 19000 वर्गमीटर
भवन- जी+3
स्थान- कंगन घाट
कुल परियोजना लागत – 99.26 करोड़ रुपये