दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Nov-2025 09:46 AM
By First Bihar
Patna traffic update : राजधानी पटना के राजीवनगर चौराहा पर प्रतिदिन जाम की समस्या को लेकर बुधवार को नई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रायल किया गया। इस दौरान पटना डीएम त्यागराज, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और ट्रैफिक एसपी वैभव शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रायल के दौरान राजीवनगर और दीघा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग और जाम की मुख्य वजहों का निरीक्षण किया।
नई व्यवस्था गुरुवार से पूरी तरह लागू कर दी गई है। इस नए ट्रैफिक नियम के अनुसार, राजीव नगर की ओर से आने वाले वाहन सीधे साईंमंदिर की ओर या अटल पथ पर नहीं जा सकेंगे। उन्हें पहले राजीव नगर नाले से अटल पथ के पश्चिमी सर्विस लेन होते हुए दीघा की ओर जाना होगा। इसके बाद वाहन मुड़कर दूसरे लेन में आएंगे। इस नए मार्ग से लोगों को अपनी दूरी लगभग 4 किलोमीटर अधिक तय करनी पड़ेगी।
सिर्फ यह ही नहीं, बल्कि दीघा की ओर से आने वाले वाहन भी सीधे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अब उन्हें पहले राजीव नगर अंडरपास तक पहुंचना होगा और फिर साईं मंदिर की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन घूम कर अटल पथ सर्विस लेन से शिवपुरी की ओर जा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस नए मार्ग का उद्देश्य जाम की सबसे बड़ी वजहों में से एक फ्लाईओवर और राजनगर चौराहा के आसपास वाहनों के अत्यधिक दबाव को कम करना है।
वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 9:00 से 11:00 बजे, दोपहर 1:00 से 3:00 बजे और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक लागू रहेगी। इन समयों में फ्लाईओवर के नीचे छात्र और कार्यालय जाने वाले यात्री विशेष रूप से इस मार्ग पर भारी संख्या में होते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। नए नियम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। इसमें साईं मंदिर, शिवपुरी, राजनगर चौराहा, दीघा घाट अंडरपास और राजीव नगर नाले के पास ट्रैफिक पुलिस का बल शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान कुछ स्थानों पर वन वे (Lane Markings) और डायवर्जेंट (Divergent) व्यवस्था लागू की गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाहन चालक नए नियम के अनुसार सही लेन का उपयोग करें और ट्रैफिक का सुचारू संचालन हो। ट्रायल में यह देखा गया कि अधिकांश वाहन चालक नए मार्ग का पालन कर रहे थे, लेकिन कुछ वाहन रॉन्ग साइड का इस्तेमाल कर रहे थे।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वन-वे व्यवस्था में रॉन्ग साइड का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति रॉन्ग साइड का इस्तेमाल दो से अधिक बार करता है, तो उसका वाहन रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है और ड्राइवर का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। इंडस्ट्रियल एरिया के गेट से सीधे दूसरे लेन पर आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।
नगर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए मार्ग और वन-वे ट्रैफिक नियम का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से ट्रैफिक की गति बढ़ेगी और जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य सिर्फ ट्रैफिक का प्रवाह सुचारू करना नहीं है, बल्कि रोड सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं की संभावना को भी कम करना है।