25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 08:36 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना को जाममुक्त बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पहले चरण में तीन प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है। जिसमें बेली रोड, अशोक राजपथ और कंकड़बाग मुख्य सड़क (ओल्ड बाईपास) शामिल हैं। इन सड़कों पर जाम से मुक्ति के लिए तीन मुख्य अनुशंसाएं की गई हैं। सड़क और ट्रैफिक इंजीनियरिंग को दुरुस्त किया जाएगा, और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
करीब एक महीने में पटना की सड़कों पर नए प्रयोग के तहत कई अहम बदलाव दिखने लगेंगे। पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के अनुसार, पटना को जाम मुक्त करने के लिए पिछले माह जनवरी में ही यातायात सर्वे कराया गया था। ट्रैफिक सर्वे की रिपोर्ट आ गई है, और इसे जल्द ही विकास आयुक्त के समक्ष पेश किया जाएगा।
इसके सार्थक परिणाम आने के बाद पटना की अन्य प्रमुख सड़कों में भी अनुशंसाएं लागू की जाएंगी। इसके बाद इसे मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा समेत अन्य शहरों में भी लागू करने की योजना है। यातायात सर्वे में वाहनों के दबाव से लेकर सड़क इंजीनियरिंग और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।
इस रिपोर्ट को फरीदाबाद स्थित ट्रैफिक संस्थान के विशेषज्ञों के अलावा पटना में तैनात सभी ट्रैफिक डीएसपी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारियों ने सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कर तैयार किया है।