ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / bihar / patna-news / Patna News: मोकामा में गोलीबारी से हड़कंप, 10 राउंड हुई फायरिंग; 16 लोगों...

Patna News: मोकामा में गोलीबारी से हड़कंप, 10 राउंड हुई फायरिंग; 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Patna News: पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव की है, जहां दो विरोधी गुट आमने-सामने आ गए।

14-Oct-2025 11:07 AM

By First Bihar

Patna News: पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव की है, जहां दो विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के कुख्यात और उनके समर्थकों ने अत्याधुनिक हथियारों से एक-दूसरे पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। फिलहाल पुलिम इस मामले में जांच में जुटी है। 



स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी में एके-47 जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, हालांकि पुलिस ने इस दावे से इनकार किया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घोसवरी थाना प्रभारी मधुसूदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपित दिनेश यादव, गन्नू यादव, रंजीत कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में छापेमारी और सघन जांच जारी है। पुछताछ के दौरान ग्रामिणों ने बताया कि इस गोलीबारी में लगभग चार दर्जन गोलियां चलीं, जबकि पुलिस ने केवल 10 राउंड फायरिंग होने की पुष्टि की है।


इस घटना का कारण स्थानीय रंजिश बताया जा रहा है। एक गुट स्थानीय प्रत्याशी का समर्थक, जबकि दूसरा गुट उसके विरोधी के साथ जुड़ा हुआ था। घटना से पहले, सोमवार की शाम को कुछ गांव के युवक लक्ष्मी पूजा का चंदा मांगने विरोधी गुट के पास गए थे। आरोपितों ने उन युवकों के साथ झड़प की और कुछ को पीट भी दिया।


बाद में कुख्यात दिवाकर यादव और मिथिलेश यादव उर्फ मिट्ठू यादव अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने हथियार निकालकर लगभग 40 से अधिक राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोलीबारी के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गांव के लोग इस घटना से सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। बाद में दिनेश यादव और राहुल कुमार के आवेदन पर पुलिस ने मिथिलेश यादव, दिवाकर यादव और उनके अन्य समर्थकों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।


स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस लगातार निगरानी एवं गश्त कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए ऐसे घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा बलों की तैनाती को और मजबूत किया जा रहा है।