ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर

पटना मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी इंटरव्यू रैकेट का भंडाफोड़

पटना में बेरोजगार युवाओं से पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी इंटरव्यू रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद दस्तावेज ठगी की पुष्टि करते हैं।

31-Dec-2025 04:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में बेरोजगार युवाओं को पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी इंटरव्यू रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 28 दिसंबर को जक्कनपुर थाना क्षेत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विग्रहपुर क्षेत्र में संचालित इस फर्जी कार्यालय पर छापेमारी की।


जांच में सामने आया कि आरोपितों ने एक फर्जी कार्यालय खोल रखा था, जहां युवाओं को इंटरव्यू के बहाने बुलाया जाता और चयन का भरोसा दिलाकर उनसे आवेदन शुल्क, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य मदों में धनराशि वसूली जाती थी। पीड़ितों को नौकरी का झांसा देकर लंबे समय तक टालमटोल किया जाता था।


सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने इस रैकेट में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान फर्जी नियुक्ति से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज, कागजात और अन्य सामग्री बरामद की गई, जो ठगी की गतिविधियों की पुष्टि करती हैं।


इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर), पटना, श्री अभिनव कुमार ने कहा, “पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर ठगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। फर्जी इंटरव्यू रैकेट में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद दस्तावेजों के आधार पर गिरोह की कार्यप्रणाली की गहन जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।”


पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम में नौकरी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट, विज्ञापन और अधिकृत प्रक्रिया पर ही भरोसा करें। किसी भी अनाधिकृत कार्यालय, फर्जी इंटरव्यू या पैसे की मांग की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे ठगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पटना से सूरज की रिपोर्ट