ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में इस फ्लाईओवर के निर्माण पर रुकावट, जानिए क्या रही...

Bihar News: बिहार में इस फ्लाईओवर के निर्माण पर रुकावट, जानिए क्या रही वजह

Bihar News: पटना में मीठापुर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से प्रगति पर है, जो कि चिरैयाटांड़ पुल और कंकड़बाग फ्लाईओवर को जोड़ने वाला है। यह फ्लाईओवर शहर के मुख्य ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

11-Oct-2025 03:08 PM

By First Bihar

Bihar Newsपटना में मीठापुर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से प्रगति पर है, जो कि चिरैयाटांड़ पुल और कंकड़बाग फ्लाईओवर को जोड़ने वाला है। यह फ्लाईओवर शहर के मुख्य ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। हालांकि, करबिगहिया गोलंबर से पूरब की दिशा में निकलने वाले फ्लैंक का डिजाइन अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। इसका निर्माण पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है और फाइनल डिजाइन को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद ही कार्य में तेजी आएगी।


इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत पहले 121 करोड़ रुपये थी, लेकिन डिजाइन में बदलाव और निर्माण विस्तार की वजह से लागत बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गई है। मीठापुर फ्लाईओवर की लंबाई 1730 मीटर है, जिसमें पूरब की तरफ 350 मीटर का निर्माण कार्य अभी बाकी है। निर्माण कार्य का लक्ष्य 30 जून 2026 तक परियोजना को पूरा करना है।


वर्तमान में करबिगहिया गोलंबर को मीठापुर फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए पिलर निर्माण चल रहा है। इस फ्लाईओवर के दो अलग-अलग फ्लैक्स होंगे—पहला मीठापुर से करबिगहिया और आर्यभट्ट विश्वविद्यालय की दिशा में जाने वाला फ्लैंक, जिसकी निर्माण प्रक्रिया जारी है, जबकि दूसरा आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से करबिगहिया होकर मीठापुर की ओर उतरने वाला फ्लैंक अभी शुरू नहीं हुआ है। मीठापुर पुराने बस स्टैंड की तरफ के हिस्से को भी ठीक किया जाएगा।


फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद शहर में कई सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि करबिगहिया स्टेशन और मीठापुर के शैक्षणिक संस्थानों के पास जाम की समस्या समाप्त होगी। इसके अलावा, कंकड़बाग-राजेंद्रनगर से सचिवालय की तरफ यातायात बेहतर होगा और एनएच-31 बाइपास से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। निर्माणाधीन महुली-मीठापुर फ्लाईओवर से जुड़ने के बाद पटना के दक्षिणी इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी। पुनपुन की तरफ से कंकड़बाग-राजेंद्रनगर की ओर भी यातायात सुगम होगा।


इस फ्लाईओवर के बनने से न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि शहर की महत्वपूर्ण संस्थाओं, रेलवे स्टेशन और विश्वविद्यालयों तक पहुंचने में समय की बचत भी होगी, जिससे पटना की यातायात व्यवस्था में एक बड़ा सुधार आएगा।