ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य

instagram love story : पटना में शादीशुदा महिला प्रेमी संग लिव-इन में रही, गांधी मैदान से गिरफ्तार; इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई थी कहानी

पटना में एक शादीशुदा महिला अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड सनी के साथ 4 दिनों तक लिव-इन में रही। महिला के पति की शिकायत पर परिजन और पुलिस ने गांधी मैदान से दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी।

instagram love story : पटना में शादीशुदा महिला प्रेमी संग लिव-इन में रही, गांधी मैदान से गिरफ्तार; इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई थी कहानी

09-Dec-2025 11:23 AM

By First Bihar

instagram love story : पटना में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी पुलिस कार्रवाई के साथ खत्म हुई। किशनगंज की रहने वाली 26 वर्षीय ममता चार दिनों तक पटना में अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड सनी के साथ लिव-इन में रही। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली, लेकिन महिला के पति की शिकायत और परिजनों की तलाश के बाद पुलिस ने गांधी मैदान इलाके से दोनों को पकड़ लिया। यह पूरी कहानी इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई थी, जो बाद में शादी, फरार होने और गिरफ्तारी तक पहुंच गई।


जानकारी के अनुसार सनी पटना में एक सैलून चलाता है और इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स बनाता है। उसके मुताबिक, उसकी पत्नी दो साल पहले किसी अन्य लड़के के साथ भाग गई थी। इसके बाद वह अकेले रहने लगा और अपना समय सैलून के काम और सोशल मीडिया में बिताने लगा। लगभग चार महीने पहले किशनगंज की ममता उसकी वीडियो को लगातार लाइक करने लगी। दोनों की चैट शुरू हुई और फिर नंबर शेयर हो गए।


बातचीत के दौरान ममता ने बताया कि वह अपने पति से खुश नहीं है और घर में आए दिन तनाव रहता है। इसी बीच दोनों की बातें इतनी बढ़ीं कि सनी ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। शुरुआत में ममता ने टाल दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने खुद कहा कि वह किशनगंज से निकलकर शहर में नई जिंदगी शुरू करना चाहती है। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।


इसके बाद 3 दिसंबर को ममता घर से किसी काम के बहाने निकली और 4 दिसंबर को पटना पहुंच गई। सनी उसे लेने स्टेशन भी गया और अपने किराए के कमरे में ले आया। दोनों चार दिनों तक वहीं साथ रहे। इसी दौरान सनी और ममता ने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली और खुद को पति-पत्नी बताने लगे।


लेकिन इसी बीच मामले में मोड़ तब आया जब ममता के पति ने किशनगंज में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। इस पर ममता के मामा और परिजन पटना पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू कर दी। ममता के मामा ने बताया कि सनी की इंस्टाग्राम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एक वीडियो में पीछे पटना लिखा हुआ पोस्टर दिखाई दिया। इससे यह पक्का हुआ कि लड़की पटना में ही है। जब सनी से लोकेशन पूछी गई तो वह कभी छपरा, कभी वैशाली बताकर गुमराह करता रहा।


मामा ने चाल चलते हुए कहा कि वे दोनों की कोर्ट मैरिज करवाने को तैयार हैं, बस उन्हें एक बार मिलने आना होगा। दोनों इस पर राजी हो गए और गांधी मैदान पहुंच गए। तभी मौके पर पहले से मौजूद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आए बयान में ममता ने कहा कि वह शुरुआत में सनी को सिर्फ इंस्टाग्राम पर देखती थी। उसकी वीडियो पसंद आती थी। 2 महीने पहले नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत बढ़ती गई। वह पटना मिलने आई तो पता चला कि सनी पहले से शादीशुदा है। वह इस बात से परेशान थी लेकिन सनी के जादू-टोना करने की वजह से साथ रहने को तैयार हो गई—ऐसा दावा महिला ने किया।


वहीं सनी का कहना है कि उसने कभी कुछ नहीं छिपाया। “मेरी पत्नी भाग गई थी, मैं अकेला था। ममता ने खुद कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहती है। हमने मंदिर में शादी की और पति-पत्नी की तरह रहे,” उसने कहा। गांधी मैदान पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ जारी है। ममता के पति की शिकायत, महिला की शादीशुदा स्थिति, और लिव-इन में रहने को लेकर कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजन चाहते हैं कि महिला घर वापस लौटे, जबकि सनी दावा कर रहा है कि दोनों ने सहमति से शादी की है।